Breaking News

रेलवे क्वाटर के नाले में मिला नवजात शिशु का शव:सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का करवाया पंचनामा, पोस्टमार्टम को भेजा मेडिकल

रेलवे क्वाटर के नाले में मिला नवजात शिशु का शव:सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का करवाया पंचनामा, पोस्टमार्टम को भेजा मेडिकल

रेलवे की लोकों तलैया से लगे रेलवे क्वाटर के पास नाले में आज एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु के शव की जानकारी स्थानीय लोंगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जिसके बाद थाना प्रभारी रमेश कौरव सहित टीम पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा।

रेलवे क्वाटर में रहने वाले अमरनाथ ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला आज सुबह साढ़े नौ बजे घर के बाहर झाडू लगा रही थी तभी उन्होंने देखा कि नाले में एक मृत नवजात शिशु पड़ा हुआ हैं , यह जानकारी उन्होंने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को दी जिसके बाद बात हम लोंगों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। जिस जगह नवजात शिशु का शव मिला हैं वंहा से आधा किलोमीटर दूर लेडी एल्गिन अस्पताल भी हैं जहां रोजाना कई महिलाओं की डिलेवरी होती है।

See also  जबलपुर जिला कोर्ट के बाहर चाकूबाजी:पेशी पर आए युवक पर प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

प्रेमी ने लिव इन पार्टनर के 35 टुकड़े किए:18 दिन तक हर रात 2 बजे घर से निकलता, पूरी दिल्ली में टुकड़े ठिकाने लगाता

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights