Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज

पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज

थाना माढेाताल में श्रीमति श्रद्धा पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी विजय नगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी वर्ष 2012 में नगना सूरतलाईन निवासी कपिलेश पटेल से हुई थी। विवाह के पश्चता हम दोनेां में आपसी मदभेद होना शुरू हो गये थे जिसके चलते वह कई बार वह अपने मायके में रहने चली जाती थी। उसके पिता रोकड पटेल एवं भाई सचिन निवासी एसबीआई चौक तथा मामा रामशंकर निवासी खजरी खिरिया ने उसके नाम से थाना एवं वरिष्ठ अधिकारी कार्यालयों में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति ने उसका गर्भपात कराया है एवं उसके पति व पति के परिवार वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताडित किया जाता है जो कि सत्य नहीं है। उसके पिता, मामा, एवं भाई उस पर दबाव डालकर उसे थाने लेकर गये थे जहॉ पर उसने अपने पति एवं पति के परिवार वालों के विरूद्ध कोई भी अनावश्यक बाते नहीं लिखवाई । उसके पिता, मामा एवं भाई ने उसे भडकाकर एवं दबाव डलवाकर उसके पति के घर में रखे नगद 8 लाख रूपये मंगवा लिये एवं उसके पति केें ज्वाईट एकाउंट से लगभग 180 तोला सोना भी निकलवाकर उसके पिता, मामा एंव भाई ने स्वयं के पास रख लिया, कुछ दिनेा बाद उसे पता चला कि उसके पति के विरूद्ध जिला न्यायालय में दहेज प्रताडना एंव अन्य मुकदमें दर्ज किये गये है, उसके पिता रोकड पटेल, भाई सचिन एवं मामा रामशंकर से इस बात का विरोध किया तो तीनो ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे 4 दिन तक कमरे मे बंद कर भूखे रखा वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागी। उसे जानकारी मिली कि उसके पिता, भाई एवं मामा उसे जान से मारने के लिये तलाश कर रहे है जो उसके पति की सम्पत्ति हडपना चाहते हैं, तथा उसकी हत्या कर इलजाम उसके पति एंव पति के परिवार वालों पर लगाना चाहते है। उसके अपने पति, भाई एवं मामा ने उसके पति की झूठी शिकायतें की है क्योंकि न ही उसका कभी गर्भपात हुआ है और न ही उसे ससुराल वालों ने कभी दहेज के लिये प्रताडित किया गया है। उसके पिता , भाई एंव मामा उसके पति की जमीन अपने नाम करवाने हेतु दबाव बना रहे थे जब उसके पति ने तीनों की बात नहीं मानी तो उसे माध्यम बनाकर उसके पति एवं पति के परिजनों को झूठी शिकायत कर परेशान किया है, इसके साथ ही एक झूठा प्रकरण न्यायालय में दर्ज करवा दिया है।

See also  जबलपुर थाना भेडाघाट अंतर्गत हुई युवक की अंधी हत्या का खुलासा पांच आदतन अपराधी लड़के गिरफ्त मे 

इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर विदेशी करेंसी की तस्करी:अमृतसर और चंडीगढ़ से 1.52 करोड़ जब्त, सुरक्षा जांच-इमिग्रेशन भी पास कर लिया था
जून 2021 में वह मायके मे रहने गयी थी तब नगद 8 लाख रूपये एवं 180 तोला सोना अपने पिता के घर ले कर गयी जो उसके पिता, भाई एवं मामा ने रख लिया है, वापस नहीं कर रहे हैं, वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते है।
शिकायत पर पिता, भाई एवं मामा के विरूद्ध धारा 294,406,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विेवेचना में लिया गया।

तिहाड़ जेल के सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड:केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, ठग सुकेश ने की थी देहली

See also  पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा ने ली जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक, दिये कार्यवाही के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights