Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शिल्पा झारिया हत्याकांड मामला:बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही खूनीहत्यारा

शिल्पा झारिया हत्याकांड मामला:बिहार में आरोपी के दो साथी हिरासत में, अब पुलिस गिरफ्त से ज्यादा दूर नही खूनीहत्यार 

मेखला रिसोर्ट में शिल्पा झरिया की हत्या करने के बाद अभिजीत पाटीदार ने सोशल मीडिया में जिस जितेंद्र कुमार का नाम लेकर उसको पार्टनर बताया था। जबलपुर पुलिस ने उसे बिहार से हिरासत में लिया हैं। पुलिस ने जितेंद्र के एक साथी सुमित पटेल को भी पकड़ा गया हैं। जबलपुर पुलिस बिहार में भी दोनों से पूछताछ कर रही है। अभी तक जांच में खुलासा हुआ हैं कि आरोपी अभिजीत पाटीदार जितेंद्र कुमार के घर ठहरा हुआ था।

पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज

सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक शिल्पा झरिया की हत्या कर उसके शव के साथ वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाला अभिजीत पाटीदार पटना में एक माह जितेंद्र कुमार के घर ठहरा हुआ था। पुलिस को उम्मीद हैं कि हिरासत में आए जितेंद्र कुमार और सुमित पटेल से अहम जानकारिया मिल सकती हैं। जो कि आरोपी को पकड़ने में अहम कड़ी साबित होगी। सीएसपी ने बताया कि बिहार के अलावा एम.पी, महाराष्ट्र और गुजरात में भी एक टीम अभिजीत पाटीदार को तलाश कर रही हैं।

See also  मैं   भाई बोल रहा हूँ  मुंबई  से :डेढ़ करोड़ रुपए दो, नही तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे, मार्बल कारोबारी को मिली धमकी

शिल्पा झरिया की हत्या करने के बाद आरोपी अभिजीत पाटीदार उसके इंस्टाग्राम एकॉउंट को हेंडल भी कर रहा था। घटना के दो दिन बाद आरोपी ने मृतिका के साथ इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड किया था। जिसमें वह कह रहा था बेवफाई नही करने का क्योंकि उसका अंजाम यही होता हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपी ने हत्या करना कबूल करते हुए जितेंद्र कुमार का नाम लिया था। जिसे कि वह अपना पार्टनर बता रहा था।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर विदेशी करेंसी की तस्करी:अमृतसर और चंडीगढ़ से 1.52 करोड़ जब्त, सुरक्षा जांच-इमिग्रेशन भी पास कर लिया था

अभिजीत पाटीदार ने शिल्पा झरिया की हत्या करने के अलावा जबलपुर के कुछ व्यापारियों और टैक्सी संचालक के साथ ठगी भी की थी। गल्ला व्यापारी मनीष के साथ इसने करीब 8 लाख रुपए और टैक्सी संचालक रवि कुमार के साथ 4 लाख रुपए की ठगी की थी। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। जबलपुर पुलिस की एक टीम उन लोंगों से भी संपर्क कर रही हैं। जिससे अभिजीत की बातचीत होती थी।

See also  कुण्डम अंतर्गत 18 वर्षिय युवती की हुई अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार* शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की थी हत्या*

हत्या के बाद तीन दिन तक आरोपी अभिजीत पाटीदार लगातार सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो अपलोड़ करता रहा हैं। पर अब उसने इंस्टाग्राम का उपयोग करना बंद कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं। कि आरोपी इतना शातिर हैं कि जिस शहर में जाता तो अपना मोबाइल बंद कर देता और फिर अपना मोबाइल वंहा ऑन करता जो कि पहले वाले शहर से सैकड़ों किलोमीटर दूर होता।

शिल्पा झरिया जिस स्पा सेंटर में काम करती थी पुलिस उसके मालिक और साथ में काम करने वाली लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को इसमें कोई खास सफलता नही मिली हैं। पुलिस के मुताबिक मृतिका शिल्पा झरिया से आरोपी अभिजीत पाटीदार पहली बार स्पा सेंटर में मिला था इस दौरान उसकी सहेलियों से भी अभिजीत ने बातचीत की थी। सीएसपी प्रियंका शुक्ला का कहना हैं कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

See also  थाना रांझी एवं खमरिया में पकड़े गये शातिर वाहन चोर, चुराये हुये 17 दुपहिया वाहन कीमती 10 लाख रूपये के जप्त
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights