Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आटो से बैग से नगद 2 लाख रूपये चुराने वाली महिला एवं आटो चालक गिरफ्तार,

प्रतिकात्मक फोटो

आटो से बैग से नगद 2 लाख रूपये चुराने वाली महिला एवं आटो चालक गिरफ्तार, चुराये हुये रूपयो में से नगद 1 लाख 61 हजार रूपये तथा आटो जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी–
(1) अमृता लोडें पति हर्षल लोंडे उम्र 35 साल निवासी अशोकनगर साईबाबा मंदिर के पास थाना वर्धा जिला वर्धा महाराष्ट्र
(2) रोहित साहू पिता परमलाल साहू उम्र 34 साल निवासी कांचघर बरूउ मोहल्ला थाना घमापुर (आटो चालक)
जप्तीः-चुराये हुये रूपयों में से नगद 1 लाख 61 हजार रूपये तथा आँटो जप्त।

अवैध रूप से घरेलू सिलेण्डर से आटो मे गैस भरते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया

थाना ओमती में दिनॉक 27-11-22 को श्याम प्रसाद उम्र 80 वर्ष निवासी नेपियर टाउन चौथापुल के पास ने रिपेार्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18/11/22 से 19/11/22 तक उसकी लड़की एवं दामाद तथा उनके अन्य रिश्तेदार अशोका होटल राईट टाऊन में ठहरे थे । उसकी नाति डाँ ब्रम्हादत्ता की शादी बिलासपुर में दिनांक 20/11/22 को नियत थी । दिनांक 19/11/22 को बस एवं कार से बिलासपुर निकलना था अशोका होटल से 19/11/22 के शाम 5.30 बजे एक बैग में सोने चादी के जेवरात एवं दूसरे बैग में नगद 2 लाख रूपये लेकर वह अपनी बेटी श्रीमति अपर्णादत्ता के साथ अपने घर आने के लिये आटो क्र. एम.पी. 20 आर. 3518 में बैठा, आटो में पीछे की सीट में पहले से एक महिला बैठी थी। ड्राईवर ने उस महिला के साथ आटो में हमे भी पीछे तरफ बैठा लिया। महिला को तीन पत्ती चौक में उतरना था, मगर वह महिला नही ऊतरी। वह अपनी लड़की के साथ चौथेपुल के पास शाम लगभग लगभग 5.55 बजे उतरा तथा आटो चालक को 60 रूपये किराया दिया, तभी आटो चालक महिला को लेकर तेजी से चौथेपुल की ओर निकल गया। तब उसकी बेटी कहने लगी पैसे वाला बैग हल्का लग रहा है घर के अंदर जाकर बैग खोल कर देखने पर बैग में रखे रूपये का छोटा बैग गायब था, छोटे बैग में नगद 2 लाख रूपये रखे थे ।

See also  कस्टमर बनकर देह व्यापार अड्डे पहुंचा पुलिस जवान:पुलिस ने मकान मालिक सहित दो युवती और एक युवक को किया गिरफ्तार

दूसरी दुनिया के दरवाजे और वर्महोल का रहस्य

उसे लगता है कि आटो ड्राईवर महिला को जानता था क्योकि आटो चालक महिला से बीच बीच में बात कर रहा था। उसे शंका है कि उसकी बेटी का बैग जिसे 2 लाख रूपये थे , आटो चालक की मिली भगत से महिला ने निकाल लिया है। महिला की उम्र करीबन 25 से 30 वर्ष होगी। उसे रिश्तेदारो के साथ बिलासपुर शादी समारोह में जाना था। जिसके कारण वह तुरंत रिपोर्ट करने नही आ सका। रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी करते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा आटो क्र. एमपी 20 आर 3518 के सम्बंध में पतासाजी करते हुये चालक रोहित साहू पिता परमलाल साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कांचघर बरूउ मोहल्ला थाना घमापुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने बताया कि दिनांक 19/11/22 को वर्धा अशोक नगर निवासी अमृता लोंडे को आटो में रानीताल से बैठा कर तीन पत्ती ला रहा था अशोका होटल के सामने से दो सवारी एक लेडीज एक जेंटस आटो मे बैठे जिन्हें चौथा पुल के पहते उतार दिया था जिनके बैग से अमृता ने पैसे चोरी कर लिये थे। जिसमे से उसे 15 हजार रूपये नगद दिया था तथा अमृता बोली थी कि 2-4 दिन आटो को मत चलाना । अमृता के दिये हुये पैसे में से 4000 रूपये खर्च हो गये हैं। आटो क्र. एमपी 20 आर 3518 एवं चुराये हुये रूपयों में से नगद 11 हजार रूपये जप्त करते हुये ।
प्रकरण की आरोपिया अमृता लोंडें की तलाश पतासाजी करते हुये बर्धा अशोक नगर मे दबिश दी श्रीमति अमृता लोडें पति हर्षल लोंडे उम्र 35 साल निवासी अशोकनगर साईबाबा मंदिर के पास थाना वर्धा जिला वर्धा महाराष्ट्र से पूछताछ की जिसने घटना करना स्वीकार किया आरोपिया की निशादेही पर चुराये हुये रूपयों में से नगद 1 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर आरोपिया को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

See also  05 करोड़ रुपये आर्थिक हानि पहुंचाने वाले श्री साई आटोमोबाईल्स के संचालक मोहित पैगवार एवं अन्य के विरूद्ध धोखाधड़ी420 का प्रकरण दर्ज

*उल्लेखनीय भूमिकाः* – आटो में बैठकर बैग से 2 लाख रूपये चुराने वाली महिला एवं आटो चालक को गिरफ्तार कर चुराये हुये रूपये बरामद करने में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, उप निरीक्षक विपन तिवारी, सउनि ह्रदय नारायण पांडेय, प्रधान आरक्षक राजकुमार, रूस्तम, आरक्षक राजेन्द्र, निखलेश, प्रमोद, विक्रम. अजीत, राजकुमार, कृष्णा महिला आरक्षक पूजा की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights