गुरंदी स्थित नौशाद कबाड़ी के कबाड़खाने में क्राईम ब्रांच एवं बेलबाग पुलिस की दबिश, कटे हुये 5 इंजन एवं 15 चेचिस जप्त
By manu Mishra 22July 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे पकडे गये नकबजन एवं वाहन चोरी से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा वाहन काटने वाले कबाडियों की जांच हेतु आदेशित किया गया है।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरदी में दबिश देते हुये नौशाद कबाड़ी को दुपहिया वाहन के कटे हुये 15 चेचिस एवं 5 इंजन सहित पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनॉक 21-7-22 की शाम क्राईम ब्राच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गुरंदी स्थित नौशद कबाड़ी अपने कबाड़ खाने में चोरी का दुपहिया वाहन काट रहा है। सूचना पर क्राईम ब्राचं एवं थाना बेलबाग की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी, नौशाद कबाड़ी की उपस्थिति में नौशाद के कबाड़खाने की तलाशी ली गयी तो कबाडखाने के अंदर 15 दुपहिया वाहनों के चेचिस, तथा 4 दुपहिया वाहन के इंजन, एवं 1 आपे का इंजन रखा हुआ मिला, जिसके सम्बंध में नौशाद पिता सज्जाद अली उम्र 46 वर्ष निवासी 8 नल छोटी ओमती से पूछताछ करते हुये दस्तावेज मांगे गये, मौके पर नौशाद अली के द्वारा कटे हुये वाहनेा के चेचिस एवं इंजन के सम्बंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कबाड़खाने से मिले चेचिस एवं इंजन प्रथम दृष्टया चोरी के होना पाये जाने पर जप्त करते हुये नौशाद अली को अभिरक्षा में लेते हुये 41(1-4)जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* कबाड़ी को चोरी के वाहनेा के कटे हुये इंजन एवं चेचिस के साथ रंगे हाथ पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी एवं थाना बेलबाग के उप निरीक्षक मुनेश कोल, सहायक उप निरीक्षक केशव मिश्रा, प्रधान आरक्षक जोगेन्दर सिंह, शेर सिंह, कवीन्द्र पटेल, देवेन्द्र उपाध्याय, आरक्षक प्रेम विश्वकर्मा, मिथलेश शुक्ला, मनीष बघेल, की सराहनीय भूमिका रही।






Users Today : 4
Users This Month : 250
Total Users : 234175
Views Today : 4
Views This Month : 459
Total views : 55860



