Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

पुलिस का यात्री सुरक्षा अभियान:वाहनों की जांच में बिना परमिट की बस जब्त, स्कूल बसों के निर्धारित मानकों की भी हुई जांच

सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस सहित दस्तावेजों की चेकिंग की गई। बस स्टैंड में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे और बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह राजपूत ने बसों की जांच की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने काफी लंबे समय से खड़ी बसों को हटाने के निर्देश दिए।

बिना परमिट की बस जब्त

जांच के दौरान एक बस बगैर परमिट के बरामद हुई। इस बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने ड्राइवर को वाहन के बीमा, फिटनेस, परमिट और टैक्स जमाकर ही बस चलाने की सलाह दी है। बता दें कि आरटीओ ने छात्रों की सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर लगातार स्कूल बसों की भी जांच की जा रही है।

See also  जनपंद पंचायतों के अधिकारियों का तबादला:जिपं CEO ने जारी किया आदेश, 7 पंचायत समन्वय अधिकारी इधर से उधर, उपयंत्री भी बदले

साथ ही ऑटो रिक्शा में निर्धारित की गई, संख्या में छात्रों को बैठाने के लिए भी हिदायत दी गई है। स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा, छात्राओं की स्कूल बसों में महिला अटेंडर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्कूल बसों के लिए बनाए गए मानकों पर जांच भी की जा रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights