Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विपक्ष ने की विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग:नगर निगम अध्यक्ष ने कमिश्नर को दूसरी बार लिखा रिमाइंडर; परिषद बैठक नहीं होने से रुके कार्य

 

कटनी नगर निगम परिषद की बैठक नहीं बुलाए जाने से राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा के नेता व नगर निगम के अध्यक्ष मनीष पाठक ने नगर निगम सम्मेलन कराने के लिए दूसरी बार पत्र लिखा है। सत्ता पक्ष के नेता और नगर निगम के अध्यक्ष को दूसरी बार पत्र लिखने को लेकर विपक्ष भी अब इसे मुद्दा बनाने में लगा हुआ है। कांग्रेस वरिष्ठ पार्षद अधिवक्ता मौसूफ अहमद बिट्टू ने अध्यक्ष को पत्र लिखकर नगर पालिका अधिनियम में दिए गए अधिकारों की जानकारी देते हुए विशेष सम्मेलन बुलाए जाने की मांग की है।

वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद ने पत्र में लिखा है कि नगर निगम आयुक्त और महापौर को पत्र प्रेषित कर परिषद की बैठक बुलाए जाने के संबंध में लगातार पत्र प्रेषित किए हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इस विषय पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे नगर का विकास अवरुद्ध हो रहा है। साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद ने पत्र में बताया है कि नगरपालिका अधिनियम 1956 की धारा 30 के विशेष सम्मेलन बुला सकते हैं। पत्र के माध्यम से नगर निगम अध्यक्ष को अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग की गई है।

See also  जनपंद पंचायतों के अधिकारियों का तबादला:जिपं CEO ने जारी किया आदेश, 7 पंचायत समन्वय अधिकारी इधर से उधर, उपयंत्री भी बदले

बता दें, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने 26 सितंबर को नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर नगर निगम सम्मिलन बुलाए जाने की मांग की थी, लेकिन नगर निगम ने सम्मेलन नहीं बुलाया। जिस पर नगर निगम अध्यक्ष ने 6 अक्टूबर को नगर निगम सम्मेलन बुलाने के लिए स्मरण पत्र लिखा। बावजूद इसके सम्मेलन नहीं बुलाया गया। जिसके बाद 13 अक्टूबर को सम्मेलन बुलाए जाने की मांग को लेकर दूसरी बार स्मरण पत्र लिखा गया है। इसी पत्र को लेकर नगर निगम की राजनीति गरमाने लगी है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights