Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कटनी में पुलिस चौकी के सामने गुंडागर्दी:टॉयलेट करने से रोकने पर चार युवकों ने नगर सैनिक को पीटा

कटनी जिले के कुठला थाने बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने एक नगर सैनिक से चार युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान ही आरोपी युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने नगर सैनिक की शिकायत पर युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि बस स्टैंड पुलिस चौकी में तैनात भरत मिश्रा से बस स्टैंड चौकी के सामने चार अज्ञात युवकों ने मारपीट की। पुलिस ने नगर सैनिक की शिकायत पर चारों अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि युवक चौकी के बगल में टाॅयलेट कर रहे थे, जिस पर नगर सैनिक भरत मिश्रा ने युवक को चौकी के बगल में टाॅयलेट करने से मना किया। इसी बात को लेकर युवकों ने नगर सैनिक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मनु मिश्रा 2
See also  तालाब में डूबने से युवक की मौत:माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरु
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights