Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

धनतेरस पर मिलेंगे आशियानें:PM आवास योजना में बनाए गए 15 हजार से अधिक मकानों में कराया जाएगा गृह प्रवेश

धनतेरस पर मिलेंगे आशियानें:PM आवास योजना में बनाए गए 15 हजार से अधिक मकानों में कराया जाएगा गृह प्रवेश

जिला पंचायत के नवागत सीईओ शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 22 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2022 के बाद नवनिर्मित जिले के 15794 पात्र हितग्राहियों को धनतेरस के दिन गृह प्रवेश कराया जाएगा।

Must read 👉भारत के तीन अरबपतियों ने जीवन भर में जितना कमाया, जुकरबर्ग ने उससे अधिक 10 महीने में गंवाया

विकास खंड बड़वारा के 4238, बहोरीबंद के 2581, ढीमरखेड़ा के 2681, कटनी के 1288, रीठी के 2065 और विजयराघवगढ़ के 2941 हितग्राही गृह प्रवेश करेंगे। गृह प्रवेश कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम, जनपद, जिला तीनों स्तरों पर किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनों, ग्रामीणों और हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।

See also  कलेक्टर का औचक निरीक्षण:कहा- उर्वरक वितरण व्यवस्था के कारण किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए

Must read 👉1 घंटे में 249 कप चाय बनाकर अफ्रीकी महिला गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

गृह प्रवेश कार्यक्रम के लिए चिह्नित किए गए हितग्राहियों को राज्य शासन और केंद्र शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्रता अनुसार हित लाभ कार्यक्रम स्थल पर ही दिया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने सार्वजनिक स्थल का चयन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पंडाल, टेलीविजन, माइक, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों से कहा है।

सीईओ ने बताया कि 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम का आयोजन सतना में होना है, जिसमें प्रदेशभर के 4.50 लाख पीएम आवास हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जाएगा और दीपावली की सौगात दी जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनपद पंचायत सीईओ को गृह प्रवेश कार्यक्रम के पहले नवनिर्मित आवासों का निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भौतिक सत्यापन कराने के लिए कहा है।

मनु मिश्रा 2
See also  दो युवकों पर बीयर की बोतल से हमला:मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोतल फोड़कर किया गला काटने का प्रयास, राहगीरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights