जबलपुर में 19 साल की युवती से रेप:खेत से घर लौटते समय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

जबलपुर के शहपुरा थाना क्षेत्र में एक 51 साल के अधेड़ ने 19 वर्षीय युवती के साथ रेप कर दिया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने शहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल 19 साल की युवती अपने खेत से घास लेकर घर वापस आ रही थी। उसी दौरान खेत में पहले से मौजूद ग्राम लूटी निवासी 51 साल के अधेड़ बब्बू यादव ने युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए रेप कर दिया।
दुष्कर्म करने के बाद घर से फरार हुआ अधेड़
दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने सारी घटना अपने परिजनों को लगभग 4 दिन बाद बताई। घटना के पता होते ही परिजन अधेड़ के घर जा पहुंचे। जहां पता चला 51 वर्षीय अधेड़ अपने घर से 4 दिन से गायब हैं। वहीं परिजनों ने अब शहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
फरार अधेड़ की तलाश कर रही पुलिस
शहपुरा थाना प्रभारी श्याम लाल वर्मा के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 10 अक्टूबर को खेत से घर आ रही थी। इसी दौरान ग्राम लूटी के रहने वाले अधेड़ बब्बू यादव ने खेत में जबरदस्ती कर उसका दुष्कर्म किया। वहीं युवती की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और अधेड़ बब्बू यादव की तलाश की जा रही है





Users Today : 13
Users This Month : 223
Total Users : 237081
Views Today : 17
Views This Month : 342
Total views : 59820



