Breaking News

लड़के को 5 दिन बाद होश  आया, पूछा- यहां कैसे पहुंचा:कार की टक्कर से गंभीर घायल युवक बोला- तेजी से कार आई, फिर नहीं पता क्या हुआ

लड़के को 5 दिन बाद होश  आया, पूछा- यहां कैसे पहुंचा:कार की टक्कर से गंभीर घायल युवक बोला- तेजी से कार आई, फिर नहीं पता क्या हुआ

लड़के को 5 दिन बाद होश  आया, पूछा- यहां कैसे पहुंचा:कार की टक्कर से गंभीर घायल युवक बोला- तेजी से कार आई, फिर नहीं पता क्या हुआ

लड़के को 5 दिन बाद होश  आया, पूछा- यहां कैसे पहुंचा:कार की टक्कर से गंभीर घायल युवक बोला- तेजी से कार आई, फिर नहीं पता क्या हुआ

6 अक्टूबर को करीब रात के 2 बजे थे। मैं अपनी दोनों बहनों को दशहरा घुमाकर घर आया। पड़ोस में दोस्त रहता है। उससे मैंने कहा- पानी पिलाना। तब तक मेरी बहनें घर के भीतर जा चुकी थीं। तभी एक कार मेरी ओर आई और रुकी। मैं कुछ समझ पाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा चुका था, फिर आगे क्या हुआ कुछ नहीं पता। जब होश आया तो अस्पताल में लेटा था और मां सामने थी। मैंने मां से पूछा- यहां कैसे पहुंचा तो उन्होंने कहा- गाड़ी से गिर गया था। यह कहानी है हादसे के शिकार हुए पिंटू बर्मन की।

See also  Jabalpur news थाना बरगी अंतर्गत गुमशुदा की अंधी हत्या का खुलासाअवैध सम्बंध को लेकर प्रेमी की, की थी हत्या, आरोपी पति, पत्नि एवं देवर गिरफ्तार

Must read 👉जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग:कड़ी मशक्कत कर दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

पिंटू 6 अक्टूबर को बहनों को दशहरा घुमाकर घर पहुंचा था। वह घर के सामने खड़ा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कई फीट ऊपर तक पिंटू उछल गया। वहीं, कार भी तेज धमाके के साथ बिजली के खंभे से जा टकराई। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। चार दिन वेंटिलेटर रहा। उसे करीब 12 दिन बाद पिंटू को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Must read 👉विजय नगर पुलिस की जुए के फड़ पर रेड , 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 59 हजार 240 रूपये जप्त

See also  पैट्रोलपंप कर्मियों से शराब पीने के लिये रूपयों की मांग, रूपये न देने पर चाकू से हमला करने वाले आरेापियों को पकडने गयी पुलिस पर हमला कर पीटने वाले फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कराया गया न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल में निरूद्ध

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिंटू बर्मन की मां ने बताया कि करीब 5 दिन बाद जब पिंटू को होश आया तो उसने दबी आवाज मे मुझसे पूछा कि मैं यहां कैसे आ गया। मैंने उसे बताया कि तुम गाड़ी से गिर गए थे। इतना सुनने के बाद वह फिर बेहोश हो गया। जब कभी भी पिंटू होश में आता तो अपनी बहनों-दोस्तों को पूछता और फिर बेहोश हो जाता।

हादसे मे पिंटू के सिर पर 12 टांके आए हैं। सीने में भी अंदरूनी चोट आई है। भले ही अस्पताल से पिंटू की छुट्टी हो गई हो पर आज भी उसका परिवार उस हादसे को याद करके सहम जाता है। पिंटू को परिवार वालों ने आज भी नहीं बताया कि उसके साथ क्या हुआ था। पिंटू घर पर आराम कर रहा है। शराब के नशे में धुत होकर कार चलाने वाले केशव कोतवाल को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

See also  नशीले इ्रजैक्शन के कारोबार मे लिप्त 2 आरोपी दोनों भाई गिरफ्तार, 895 नग नशीले इंजैक्शन एवं एक्सिस स्कूटी जप्त
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights