
कटनी-शाहनगर रोड पर सड़क हादसे का शिकार हुए युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मौत की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि कुठला थाना अंतर्गत मंटोला गांव निवासी संतोष पिता कोदुलाल चौधरी (30 वर्ष) 27 अक्टूबर की शाम कटनी से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान कटनी-शाहनगर रोड पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकरा गया। हादसे में संतोष चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया था। संतोष को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया है।





Users Today : 5
Users This Month : 13
Total Users : 239391
Views Today : 6
Views This Month : 17
Total views : 62829



