जबलपुर में साइको मुक्केबाज की दहशत:कभी मुक्का तो कभी बरसाता है राड, महिलाओं को बनाता हैं टारगेट

जबलपुर की गलियों में इन दिनों साइको मुक्केबाज बाइकर की इस कदर दहशत हैं कि महिलाओं ने घरों से निकलना बंद कर दिया। हेलमेट पहने मुक्केबाज बाइकर का आतंक इन दिनों संजीवनी नगर क्षेत्र में फैला हुआ है। बाइक में सवार यह मुक्केबाज तेजी से आता है और फिर महिलाओं को पीछे से कभी मुक्का तो कभी राड मारकर फरार हो जाता है। पीड़ित महिलाओं ने संजीवनी नगर थाने में आज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है।
जबलपुर शहर के संजीवनी नगर क्षेत्र की सड़कें आम दिनों में भरी रहती थी। पर अब बीते 15 से 20 दिनों से यह सड़कें सूनी हो गई हैं। वजह हैं कि एक अज्ञात सिरफिरा महिलाओं को मुक्का मार रहा हैं। यह मुक्केबाज खास तौर पर घरों में काम करने वाली महिलाओं को टारगेट करता हैं। बताया जा रहा हैं कि घरों में काम करने वाली अधिकतर महिलाओं ने डर के कारण काम बंद कर घरों में बैठ गई हैं। साहस करके आज कुछ महिलाओं ने संजीवनी नगर थाना पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज सौप कर एफ.आई.आर दर्ज करवाई है।
स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि मुक्केबाज कभी बाइक से तो कभी एक्टिवा से आता हैं, और सड़कों पर जा रही महिलाओं के पीछे मुक्का मार कर भाग जाता हैं। अभी तक 20 से 25 महिलाएं सिरफिरे मुक्केबाज का शिकार हो चुकी हैं। बीते दिनों स्थानीय लोंगो ने जबलपुर एस.पी सिद्धार्थ बहुगुणा को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी जिसके बाद आज सी.एस.पी प्रतिष्ठा थाने पहुंची और महिलाओं से जानकारी ली। स्थानीय निवासी नवीन जोशी ने बताया कि सिरफिरे आरोपी का कोई समय नही हैं कि वह कब आता हैं और कब चले जाता हैं। मांग की जा रही हैं कि पुलिस ना सिर्फ गश्त बढ़ाए बल्कि जल्द सें जल्द आरोपी को गिरफ्तार भी करे।
स्थानीय लोंगों ने सीएसपी से मांग की हैं कि आरोपी सिरफिरा कोई बड़ी घटना को अंजाम दे उससे पहले उसे गिरफ्तार किया जाए। इधर सीएसपी का कहना हैं कि हमारी टीम लगी हुई हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सिरफिरे मुक्केबाज के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसके आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



