Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सूने मकान का ताला कुंदा तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , चुराये हुये नगदी रूपये सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना मे प्रयुक्त औजार जप्त*




सूने मकान का ताला कुंदा तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , चुराये हुये नगदी रूपये सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना मे प्रयुक्त औजार जप्त

सूने मकान का ताला कुंदा तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार , चुराये हुये नगदी रूपये सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना मे प्रयुक्त औजार जप्त

 

थाना मदनमहल में दिनांक 22-8-22 की सुवह लगभग 10-30 बजे मुकेश उपाध्याय उम्र 53 वर्ष निवासी रानीपुर सुदामानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 20-8-22 की शाम लगभग 6 बजे अपने घर मे ताला लगाकर परिवार सहित ससुराल पनागर चला गया था, आज सुवह लगभग 7-15 बजे घर वापस आया देखा कि दरवाजे का ताला एवं कुंदा टूटा था अंदर जाकर देखा आलमारियां खुली थी सामान बिखरा पड़ा था पहले कमरे की आलमारी में अंदर लॉकर में रखी 3 जोड़े कान के बाले, 3 मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के , चूड़ियां, चम्मच कटोरी, नगदी रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।ं
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

See also  सीबीआई ने पश्चिम मध्य रेलवे के डीएमई को 50 हजार रिश्वत लेते इटारसी में किया ट्रैप By manu mishra 5, June,2022

गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेज मे घटना कारित करने वाला आरोपी लेडिज कपडे पहने हुये था, जिस कारण किसी किन्नर या महिला पर संदेह हो रहा था, बारीकी से देखने पर एकसीसीटीव्ही फुटेज मे आटो से एक काले कलर के कपडे मे आता हुआ एवं घर मे घुसते हुये एक व्यक्ति दिखा , सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुये आटो का रूक क्लीयर किया गया, एवं आटो वाले की जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि एक आटो वाला आता जाता है एवं जुआ भी खेलता है। आटो वाले के चलने के तरीके से आटो वाले की पहचान की गयी एवं घटना स्थल पर मिली हथौडी की पहचान करायी गयी तो बताया गया कि इस प्रकार की हथौडी खेमसिंह मरावी रखता है। खेमसिंह मरावी की तलाश की गयी जो घर से गायब मिला। पतासाजी करते हुये संदेही आटो चालक खेम सिंह मरावी उर्फ संजय ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी रैगवॉ शहपुरा डिण्डोरी हाल निवासी कैलाश आटा चक्की के पास मदनमहल को डिण्डेारी से पकडकर लाया गया एवं सघन पूछताछ की जिसने चोरी करना स्वींकार करते हुये बताया कि 3 वर्ष मुकेश उपाध्याय ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसका बदला लेने के लिये उसने चोरी की थी। आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये नगदी रूपयो में से नगद 2260 रूपये सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त औजार जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया है।
*उल्लेखनीय भूमिका* – पतासाजी करते हुये नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी मदनमहल श्री नीरज वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक के.पी. झारिया, प्रधान आरक्षक सतीष तिवारी, आरक्षक हेमराज, सतीष झारिया, सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  विश्व हाइपरटेंशन दिवस: हर चार में से एक व्यक्ति को होता है हाइपरटेंशन
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights