Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दो युवकों पर बीयर की बोतल से हमला:मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोतल फोड़कर किया गला काटने का प्रयास, राहगीरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र में गायत्री नगर पुलिया के पास एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने दो युवकों पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक ने बोतल फोड़कर गला काटने का प्रयास किया। राहगीरों ने दोनों युवकों को हमला करने वाले मानसिक विक्षिप्त युवक से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है

रेप के आरोपी को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा: अपहरण कर मासूम के साथ किया दुराचार

रेप के आरोपी को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा: अपहरण कर मासूम के साथ किया दुराचार

जानकारी के अनुसार सरसवाही गांव निवासी पप्पु विश्वकर्मा अपने साथी एनकेजे निवासी दीपू शुक्ला के साथ सुक्खन चैक जा रहा था। इस दौरान गायत्री पुलिया के पास साइकिल में खराबी आ गई। जिस पर दोनों पुलिया के नीचे ही साइकिल में सुधार करने लगे।

See also  मेयर ने किया मेला स्थल का निरीक्षण:दुकानों के ले-आउट, मंच, दर्शक दीर्घा के स्थल निर्धारित, कमिश्नर ने दिए पर्याप्त सफाई के निर्देश

सहकारी संस्था के पूर्व चेयरमैन की मौत:अपनी ही बंदूक से चली गोली से गई जान, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

तभी एक युवक वहां पर आया और दोनों पर हमला कर दिया। युवक ने दीपू शुक्ला के हाथ पर बियर की बोतल मारी। जिसके कारण बोतल फूट गई। फूटी हुई बोतल से हमला करने वाले युवक ने पप्पु विश्वकर्मा के गले पर हमला कर दिया। दोनों युवकों को राहगीरों ने बचाते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

राहगीरों ने हमला करने वाले युवक की पिटाई भी कर दी है। लोगों का कहना है कि हमला करने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वहीं दीपू शुक्ला के हाथ और पप्पु विश्वकर्मा के गले में गंभीर चोट आई है। दोनों घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। गले में चोट के कारण पप्पु विश्वकर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।

मनु मिश्रा 2
See also  पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित होगा केंद्र, लोक सेवा में अधिसूचित 47 विभागों की 600 सेवाओं का मिलेगा लाभ
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights