Breaking News

पिस्टल एवं चाकू खोंसकर खडे 2 बदमाश पकड़े गये , देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस तथा 1 चायना चाकू जप्त

पिस्टल एवं चाकू खोंसकर खडे 2 बदमाश पकड़े गये , देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस तथा 1 चायना चाकू जप्त

पिस्टल एवं चाकू खोंसकर खडे 2 बदमाश पकड़े गये , देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस तथा 1 चायना चाकू जप्त - Sh…

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को गुण्डे बदमाशों एवं आसामजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

मप्र पर्यटन कराएगा नर्मदा परिक्रमा:जबलपुर से आज होगी शुरूआत

थाना प्रभारी गढ़ा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि दिनांक 13-10-22 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा चौक के पास इंजीनियर कैफे के सामने ग्राउण्ड में खड़ा एक लड़का अपनी कमर में हथियार छिपाकर खोस कर रखा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई , इंजीनियर कैफे के सामने मुखबिर के बताये हुलिये का लड़का खड़ा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांचल उर्फ ईलू तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी लाल बिल्डिंग के पीछे संजीवनीनगर बताया, जो तलाशी लेने पर कमर में एक देशी पिस्टल खोंसे तथा पेंट की जेब में 6 कारतूस रखे मिला। आरोपी हिमांचल तिवारी उर्फ ईलू तिवारी से देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

See also  ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरिये गिरफ्तार , 4 सटोरियों की तलाश01 लैपटाप, 09 एंड्राईड मोबाईल, नगदी 4 लाख 72 हजार 120 रूपये तथा कार जप्त

बुरे हाल में राजधानी की सड़कें:ऐसी कोई सड़क नहीं, जो न उखड़ी हो; महापौर ने PWD के चीफ इंजीनियर को लिखा लेटर
इसी प्रकार पुनः सूचना प्राप्त हुई की इंजीनियर कैफे मैदान में एक युवक बटनदार चाकू रखे हुये खड़ा है सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ खडा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मुकेश उर्फ मुक्कू पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी लेबर चौक, थाना मदन महल बताया जो तलाशी लेने पर अपनी पेंट की जेब में एक बटनदार चाईना चाकू रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है पकडे गये दोनों आरोपी अपराध प्रवृत्ति के हैं, दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना गढा व थाना तिलवारा में पूर्व से अपराध पंजीबध्द है ।

See also  जिला एवं सत्र न्यायालय में लगी आग:कड़ी मशक्कत कर दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

*उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपियेां को पिस्टल एवं चाकू के साथ रंगे हाथ पकडने मे प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम आरक्षक सचिन मेहरा, अश्विनी द्विवेदी, पुष्पराज जाट, राहुल सनोडिया, राजेश्वर मिश्रा, आशीष प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights