Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मेयर ने किया मेला स्थल का निरीक्षण:दुकानों के ले-आउट, मंच, दर्शक दीर्घा के स्थल निर्धारित, कमिश्नर ने दिए पर्याप्त सफाई के निर्देश

 

कटनी शहर में कटाए घाट पर आयोजित किए जाने वाले श्रीबजरंग कटाए घाट मेले की तैयारियों के लिए महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नगर निगम आयुक्त सहित अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेले मे लगने वाली दुकानों के लेआउट स्थल, झूले, मंच, दर्शक दीर्घा, वाहन स्टैंड का निर्धारण किया गया। अधिकारियों को मेला स्थल पर पर्याप्त सफाई और प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

महापौर ने सुरक्षा की दृष्टि से घाट पहुंच मार्ग में रेलिंग की व्यवस्था कराने, घाट के उस पार जाने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाने, नदी की सीढ़ियों के पास रस्सी लगाने के साथ ही घाट पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए कहा। मंच के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने चारों ओर की झाड़ियों की सफाई कराते हुए बैठक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कहा है।

See also  सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:कटनी-शाहनगर रोड पर बाइकों की भिड़ंत

नगर निगम आयुक्त ने मेले के पहले कटाए घाट परिसर की रंगाई, चूने की लाईनिंग, साफ-सफाई, टैंकर के माध्यम से शुद्ध जल की व्यवस्था, आवश्यक प्रकाश व्यवस्था, बैठक और पंडाल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सुरम्य पार्क के निरीक्षण के दौरान सभी फाउंटेन, झरना चालू स्थिति मे रखने और पार्क की अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य बीना संजू बैनर्जी, रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी, सुभाष साहू, पूर्व पार्षद अनिरूद्ध नारायण सोनी, राजू माखीजा, समाजसेवी संजीव सूरी, राजू शर्मा, सनद परौहा सहित प्रभारी कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, पवन श्रीवास्तव, अश्वनी पांडेय, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, नागेंद्र पटेल की उपस्थिति रही।

मनु मिश्रा 2
See also  तालाब में डूबने से युवक की मौत:माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरु
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights