Breaking News

जाने बडी दुर्घटना  चलती बस में ड्राइवर को हार्टअटैक, ऑटो-बाइक सवारों को रौंदा; बस ड्राइवर समेत 2 की मौत, 6 घायल

जाने बडी दुर्घटना  चलती बस में ड्राइवर को हार्टअटैक, ऑटो-बाइक सवारों को रौंदा; बस ड्राइवर समेत 2 की मौत, 6 घायललोगो को रौंदती बस

जबलपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेट्रो बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद बस एक ऑटो, बाइक और स्कूटी सवारों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। ड्राइवर हरदेव पाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल एक बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो बच्चों समेत 5 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

यह घटना कोतवाली थाना इलाके की है। पुलिस के मुताबिक बस आधारताल से रानीताल के लिए रवाना हुई थी। बस दमोह नाका के नजदीक पहुंची थी तभी यह हादसा हुआ।

नाबालिक बहन के साथ गलत काम करने वाला सौतेले भाई को आजीवन सश्रम कारावास

चलती बस में ड्राइवर को हार्टअटैक आ गया। इस कारण बस बेकाबू हो गई। बाइक और ऑटो को टक्कर मारकर दीवार के सहारे रुक गई। इस दौरान बस में यात्री बैठे थे।

पटरी से उछला सब्बल खिड़की तोड़कर गर्दन में घुसा:110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, पैसेंजर की मौके पर ही मौत

ड्राइविंग सीट पर बेहोश मिला ड्राइवर

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सूचना पर पुलिस पहुंची। उससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस ड्राइवर हरदेव पाल अपनी सीट पर बेहोश पड़ा था। हरदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाम को गंभीर रूप से घायल लड्‌डू प्रसाद गौर (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

CCTV में रिकॉर्ड हुआ हादसा

पूरा हादसा चौराहे पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में बस वाहनों को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। थोड़ी दूर जाकर बस फुटपाथ से टकराकर रुक जाती है। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को बचने का मौका भी नहीं मिला।

बस ड्राइवर हरदेव को हार्टअटैक आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर से निकले ट्रांसपोर्ट कारोबारी, फिर नहीं लौटे

हादसे में वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लड्‌डू प्रसाद गौर के रिश्तेदार चेतन्य ने बताया कि लड्‌डू प्रसाद ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। वे किसी काम से बाइक से निकले थे। इसी दौरान चौराहे पर रेड सिग्नल हुआ। दूसरे वाहनों के साथ लड्‌डू भी रुके हुए थे। पीछे से अचानक तेज रफ्तार बस वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। उनके परिवार में एक बेटी, दो बेटे और पत्नी हैं।
लोगो को रौंदती बस

See also  कुल्हाड़ी से हमला कर भांजे की हत्या करने वाला मामा पुलिस गिरफ्त में

नाबालिक बहन के साथ गलत काम करने वाला सौतेले भाई को आजीवन सश्रम कारावास

चलती बस में ड्राइवर को हार्टअटैक आ गया। इस कारण बस बेकाबू हो गई। बाइक और ऑटो को टक्कर मारकर दीवार के सहारे रुक गई। इस दौरान बस में यात्री बैठे थे।

पटरी से उछला सब्बल खिड़की तोड़कर गर्दन में घुसा:110 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, पैसेंजर की मौके पर ही मौत

ड्राइविंग सीट पर बेहोश मिला ड्राइवर

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सूचना पर पुलिस पहुंची। उससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस ड्राइवर हरदेव पाल अपनी सीट पर बेहोश पड़ा था। हरदेव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाम को गंभीर रूप से घायल लड्‌डू प्रसाद गौर (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  ये लो अब मेडिकल कालेज़ मे भड़की आग:बच्चा वार्ड मे हुआ शार्ट सर्किट,बड़ा हादसा टला By manu Mishra shramveerbharat news mp news Jabalpur 8 , 8 2022

CCTV में रिकॉर्ड हुआ हादसा

पूरा हादसा चौराहे पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में बस वाहनों को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। थोड़ी दूर जाकर बस फुटपाथ से टकराकर रुक जाती है। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को बचने का मौका भी नहीं मिला।

बस ड्राइवर हरदेव को हार्टअटैक आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर से निकले ट्रांसपोर्ट कारोबारी, फिर नहीं लौटे

हादसे में वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लड्‌डू प्रसाद गौर के रिश्तेदार चेतन्य ने बताया कि लड्‌डू प्रसाद ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे। वे किसी काम से बाइक से निकले थे। इसी दौरान चौराहे पर रेड सिग्नल हुआ। दूसरे वाहनों के साथ लड्‌डू भी रुके हुए थे। पीछे से अचानक तेज रफ्तार बस वाहनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। उनके परिवार में एक बेटी, दो बेटे और पत्नी हैं।

See also  क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, जुए के फड़ पर छापा7 जुआड़ी गिरफ्तार, 2 लाख 20 हजार 610 रूपये एवं 7 मोबाईल तथा 1 क्रेटा कार एवं 1 मोटर सायकिल तथा 2 एक्टीवा जप्त
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights