Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

24 घंटे भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी:कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के रेन बसेरा का किया निरीक्षण; मरीजों को मिलेगी सारी सुविधाएं

24 घंटे भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी:कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के रेन बसेरा का किया निरीक्षण; मरीजों को मिलेगी सारी सुविधाएं

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर एमपी 

24 घंटे भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी:कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के रेन बसेरा का किया निरीक्षण; मरीजों को मिलेगी सारी सुविधाएं

कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल में भर्ती परिजनों के लिये सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से की जा रही भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया।

Must read 👉बिजली विभाग की लूट से आम आदमी त्रस्त:कांग्रेस ने फ़्री में सैकड़ों उपभोक्ताओं को दिखाई फ़िल्म ‘चक्की’

See also  चुराये हुये 2 दुपहिया वाहन जप्त, एक 16 वर्षीय किशोर सहित 03 गिरफ्तार

मरीजों के परिजनों पर भी किया गया फोकस

Must read 👉मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 4 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त

मरीजों के परिजनों की रुकने की व्यवस्था के साथ-साथ यहाँ कपड़े धोने और नहाने के लिये वाशिंग एरिया भी बनाया गया है। परिजनों की भोजन व्यवस्था के लिये रैनबसेरा में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दो अलग-अलग रसोई भी संचालित की जा रही हैं। जिससे अब 24 घंटे भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैनबसेरा में केवल पेशेंट के अटेंडेंट्स को ही रुकने की इजाजत देने के निर्देश मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को दिये । उन्होंने कहा कि रैनबसेरा की नई बिल्डिंग में भी मरीजों के परिजन रूक सकें। इसके लिये सभी जरूरी इंतजाम शीघ्र किये जायें।

See also  कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थितित्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न,परंपरागत आयोजनों के अलावा नहीं होंगे अन्य कार्यक्रम सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय By manu Mishra 9, July 2022

सफाई में कमी दिखने पर ठेकेदार को नोटिस

कलेक्टर ने कहा रैनबसेरा स्थित रसोई से चौबीस घण्टे मरीजों के परिजनों को भोजन सुनिश्चित कराया जाएगा। ताकि दूर से आने वाले मरीजों को अपने साथ भोजन बनाने के लिये सामग्री लेकर न आना पड़े। इस दौरान उन्होंने रैनबसेरा परिसर में साफ-सफाई पर और अधिक ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिसर हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिये । रैनबसेरा परिसर में कोई भी खाना बनाते नहीं दिखना चाहिये।

कलेक्टर ने रैनबसेरा के आसपास सफाई में कमी पाये जाने पर सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने और अर्थ दण्ड लगाने के निर्देश भी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को दिये । कलेक्टर के द्वारा रैनबसेरा परिसर निरीक्षण के पहले मेडिकल कॉलेज परिसर में नवनिर्मित पार्किंग का भी अवलोकन भी किया गया।

See also  थाना बेलखेड़ा अंतर्गत अवैध रूप से फार्चुनर कार में परिहन कर ले जायी जा रही 1750 पाव देशी शराब कीमती 1 लाख 13 हजार रूपये का तथा फार्चुनर कार कीमती 40 लाख रूपये की जप्त, फरार फार्चुनर कार चालक की तलाश
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights